विश्व पर्यावरण दिवस पर कबीर धाम में हुआ वृक्षारोपण, महिलाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश



जिला जांजगीर-चांपा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कबीर धाम में महतारी सेवा समिति मानिकपुरी समाज की महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति की जिला अध्यक्ष रमशिला मानिकपुरी ने किया।

इस अवसर पर महिलाओं ने फलदार एवं उपयोगी पौधों का रोपण किया जिनमें 4 नींबू 3 अमरूद 8 आम तथा 5 मूंगा (सहजन) के पौधे शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।



जिला अध्यक्ष रमशिला मानिकपुरी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि मानव जीवन और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने और अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शकुनतला महंत जिला सचिव संदीपा मानिकपुरी जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी मानिकपुरी मिली बाई प्यारी महंत शांती मानिकपुरी शशिकंता महंत प्रकाश महंत इश्वर महंत मधुलता महंत राजकुमारी महंत महेश्वारी मानिकपुरी रंजनी महंत बबली मानिकपुरी सोनिया महंत मधु मानिकपुरी तुलसी मानिकपुरी कृष्णा महंत रुक्मणी मानिकपुरी मीना नागरा राधिका मानिकपुरी ममता मानिकपुरी निशा महंत अंजली मानिकपुरी प्रीति महंत कृति महंत एवं बबली महंत सहित समिति की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।



Post a Comment

Previous Post Next Post