बिलासपुर/रतनपुर।
रतनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता की डंडे से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को नवागांव (गिरजाबंद) निवासी विमल सूर्यवंशी ने थाना रतनपुर में सूचना दी कि उसके मामा शिवचरण सूर्यवंशी उर्फ पिंटू (38 वर्ष) ने खुद आकर अपने पिता रिखीराम सूर्यवंशी की हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि वह शराब पीकर घर लौटा था। इस दौरान पिता ने उसे डांट दिया, जिससे वह गुस्से में आ गया और पास में रखे लकड़ी के डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तत्काल दबिश दी और आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उप निरीक्षक नीलाकर सेठ एवं आरक्षक धीरज कश्यप की सराहनीय भूमिका रही
Tags
बिलासपुर संभाग