जिला जांजगीर चांपा
बिर्रा। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और समाज को हरियाली का संदेश देने के उद्देश्य से सिलादेही के पूर्व जनपद सदस्य एवं सभापति फिरतराम साहू की धर्मपत्नी श्रीमती शांति साहू के जन्मदिन के अवसर पर हसदेव नदी किनारे स्थित फार्म हाउस में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. ईश्वर प्रसाद शुक्ला ने आम, अमरूद, मूनगा, जामुन, नारियल, चंदन एवं सुपाड़ी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "वृक्ष केवल पर्यावरण की सुरक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी नींव रखते हैं। यदि आज हम पेड़ लगाएंगे और उनका संरक्षण करेंगे, तभी आने वाला कल सुरक्षित और समृद्ध होगा।"
उन्होंने सभी लोगों से अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ एवं अन्य शुभ अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
इस अवसर पर साकेत शुक्ला, डॉ. शुभम शुक्ला, डॉ. आकृति शुक्ला, शुभ शुक्ला, जितेन्द्र तिवारी, फिरतराम साहू, श्रीमती शांति साहू, योगेश कुमार, श्रीमती माधुरी साहू, सतीश कुमार साहू, राजकुमार पटेल, डॉ. कुश पटेल, नेतराम पटेल, संतोष कुमार, निर्मला देवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। वृक्षारोपण जैसी छोटी पहल भी भविष्य में हरियाली और स्वच्छ वातावरण की मजबूत नींव बन सकती है
Tags
जिला जांजगीर चांपा