𝗞𝗛𝗔𝗕𝗥 𝗧𝗜𝗠𝗘𝗦 𝗖𝗚
रायगढ़। शहर में आज सुबह केलो डैम के गेट खुलने से चक्रपथ, बेलादुला रपट्टा और कयाघाट पुल में हुए जलभराव से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। चक्रधरनगर फाटक और केलो पुल पर वाहनों का भारी दबाव बन गया था, जिससे स्कूली बच्चे, मरीज और आम राहगीर परेशान थे।
*सभी मीडिया संस्थानों ने दिखाई एकजुटता*
शहर की इस ज्वलंत और जनहित से जुड़ी समस्या को रायगढ़ के *सभी समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों और पत्रकार साथियों ने* अपनी-अपनी प्राथमिकता के साथ प्रमुखता से उठाया। जनहित की इस आवाज को एक स्वर में बुलंद किया गया।
*जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया संज्ञान*
मीडिया के माध्यम से मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया। कलेक्टर और एसएसपी के निर्देशन में पूरा जिला प्रशासन, पुलिस, यातायात के जवान, तीन थानों का अतिरिक्त बल और एसडीआरएफ की टीम ने एक साथ मोर्चा संभाला।
कड़ी मशक्कत और समन्वय के बाद *मात्र 4 से 5 घंटों के भीतर ही स्थिति को सामान्य कर यातायात बहाल कर दिया गया।* दोपहर 3 बजे के बाद केलो पुल पर यातायात सामान्य हो गया।
बाद में रायगढ़ पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई कि जलस्तर को देखते हुए *रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक चक्रपथ मार्ग यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा* और लोगों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्ग बोदाटिकरा का उपयोग करें तथा जलभराव वाले मार्गों से बचें।
