जिला जाजगीर चापा
कलेक्टर जन्मेजय महोबे की निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम की अध्यक्षता में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत दिनांक 11 8.2026 को जिला पंचायत के सभा का कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन एवं सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली महापरीक्षा अभिमान के लिए तथा आगामी 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उल्लास महा चौपाल कार्यक्रम के आयोजन किए जाने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा विकासखंड से आए हुए विकासखंड परियोजना अधिकारी एवं संकुल समन्वयक शैक्षिक समन्वयकों को निर्देश दिया की 15 अगस्त के समारोह में उल्लास महा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
जिसके तहत सभी ग्राम पंचायत एवं नगरी निकाय के वार्डों में शेष असाक्षरों एवं स्वयं सेवी शिक्षकों का चिन्हांकन शत् प्रतिशत कर ली जाए एवं असाक्षरों स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम कराया जाए।जैसे उल्लास साक्षरता मोबाइल टॉर्च रैली,मशाल रैली निकाले तथा "हर घर साक्षर विकसित भारत" नारे भी लगाया जाए।15 अगस्त की सुबह छात्र-छात्राओं तथा ग्राम के समुदाय बुजुर्ग महिलाओं स्वयंसेवक नवसाक्षरों के साथ प्रभात फेरी भी निकाली जाए। साथ ही उल्लास शपथ दिलवाया जाए
।महा चौपाल में कहानियों का कारवां नव साक्षर अपनी जुबानी से बताएं कि उन्हें पढ़ने लिखने के बाद उनके जीवन में क्या बदलाव आया।मातृत्व साक्षरता महा संकल्प कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराया जाए उल्लास हेल्प डेस्क यानी पंजीयन शिविर की व्यवस्था भी की जावे जिससे कि ऑन द स्पॉट असाक्षरों में स्वयंसेवी शिक्षकों का पंजीयन किया जा सके डिजिटल और साक्षरता सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाए शिक्षा से जुड़े स्लोगन अक्षर अक्षर दीप जलाएं देश को आगे बढ़ाएं जैसे अन्य नारा भी लिखा जा सकता है।अंगूठा मुक्त पंचायत अंगूठे से कलम तक सम्मान समारोह प्रशस्ति पत्र का वितरण साक्षरता रंगोली और नुक्कड़ नाटक उल्लास थीम पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाए।
उल्लास घंटी उल्लास, दीवार,सुपर 30 की तर्ज पर नवसाक्षरों को साक्षर करने वाले स्वयंसेवी शिक्षक का चिन्हांकन किया जाए।उल्लास ज्ञान रथ का संचालन उल्लास खेलकूद प्रतियोगिता साक्षरता सर्वेक्षण नारा लेखन कैंडल मार्च आदि कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार कर आयोजित किया जाए।साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने 25अगस्त तक 2026को पूर्ण करने के लिए भी सभी को कहा गया।इस बैठक में डाइट से गोपेश साहू सहायक प्रध्यापक,जिला परियोजना अधिकारी विजया सिंह राठौर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह बसंत चतुर्वेदी,विकासखंड परियोजना अधिकारी डॉ उमेश कुमार दुबे,तरुण साहू एवं सभी विकासखंड से विकासखंड संकुल समन्वयक शैक्षिक समन्वयक लेखपाल सुनील पटेल सहायक ग्रेड 3 सनत मिरी,सरिता सोनी,प्रतिभा रत्नाकर,गणेशी बाई,उमेश तेम्बूलकर आदि सहित जिले के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

