संपादक सुखदेव कुमार
मस्तूरी। मल्हार बस्ती में तेज आवाज में डीजे बजाना आखिरकार भारी पड़ गया। कोलाहल की सूचना मिलते ही मल्हार चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की और डीजे से लदे माजदा वाहन सहित साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BS 643 में डीजे लगाकर तेज आवाज में बजाया जा रहा था। मौके पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माजदा वाहन, 03 एम्प्लीफायर, जनरेटर एवं अन्य डीजे उपकरण जब्त किए।
मामले में सुनील कुमार यादव पिता हीरालाल यादव, निवासी मेन रोड मल्हार के विरुद्ध कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 4, 5 एवं 15 के तहत कार्रवाई की गई।
🔊 तेज आवाज वालों के लिए साफ संदेश—नियम तोड़ा तो कार्रवाई तय
मल्हार चौकी पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर की गई इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने और नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।
डीजे की तेज आवाज पर पुलिस का एक्शन, वाहन से लेकर साउंड सिस्टम तक जब्त—मल्हार में पुलिस की कार्रवाई बनी चर्चा का विषय।
Tags
जिला बिलासपुर