*खेत से 'पानी का पंप' चुराने वाला आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ा*


 

दिनांक 21.09.2026 को प्रार्थी अर्जुन (पिता रूपचन्द, निवासी ग्राम डोंगरो) ने मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सिलवर कम्पनी का सीरियल नम्बर TJH38618 (02 एच.पी.) का मोटर पम्प घर के पास तालाब में धान फसल में पानी पटाने के लिये लगाया था। उसी तालाब में प्रार्थी का भाई चन्द्रशेखर सिंह भी सी.आर.आई. मोनोब्लाक कम्पनी का सिरियल नम्बर 13719H11938 (02 एच.पी.) का ईलेक्ट्रीक पम्प धान फसल में पानी पटाने के लिये लगाया था, जिसे वहीं तालाब में छोड़ दिये थे। दिनांक 17.09.2026 को सुबह जाकर देखे तो दोनों मोटर पम्प रात्रि में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। आस–पास पता तलाश किये पर पता नहीं चला।

ग्राम चलगली के मोटर मिस्त्री दया राम, अगस्त गुप्ता, मनोज राम को घटना के बारे में बता कर बोले थे कि कोई मोटर पम्प बेचने आयेंगे तो खबर करना। आज दिनांक 21.09.2026 को ग्राम चलगली के दया राम मिस्त्री ने फोन कर बताया कि दो व्यक्ति मोटर सायकल में दो मोटर पम्प बेचने आये हैं। खबर पाकर प्रार्थी मिस्त्री के पास जाकर पूछा तो बताया कि ग्राम बड़कागांव का सुनिल नायक दोनों मोटर पम्प को मोटर सायकल में रखा हैं। प्रार्थी ने अपने पम्प को देख कर पहचाना कि यह उसका और उसके भाई का मोटर पम्प है, जिसे दोनों व्यक्ति दिनांक 16.09.2026 की रात्रि में चोरी कर ले गये थे।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चलगली में अप.क्र. 56/2026 सदर धारा 303 (2) 3 (5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान दोनों आरोपीयों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 22.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

पुलिस टीम:

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार चन्दन सिंह, सउनि. सुखेन सिंह, प्र.आर. 234 देवकुमार कुजूर, आर.क्र. 895 देवसाय राजवाड़े, एवं चालक आर. 45 राधे सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post