पत्थलगांव / गांधीनगर। गुजरात प्रवास के दौरान गुजरात प्रदेश भाजपा की सह-प्रभारी एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय गांधीनगर उत्तर की विधायक श्रीमती रीटाबहन पटेल जी द्वारा आयोजित केसरिया गरबा नवरात्र 2026 में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने माँ अंबे की आरती कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस गरबा उत्सव में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। गरबा गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक है, जो समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाता है।
इस अवसर पर माँ अंबे से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
