सह संपादक सुखदेव आजाद
जिला बलौदा बाजार
थाना पलारी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी को ग्राम छेरकापुर में गांजा की अवैध बिक्री करते हुए पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी अपने घर में छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर शातिर तरीके से गांजा बेच रहा था।
कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से लगभग 60 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹3000) और बिक्री की नकद राशि ₹130 बरामद कर जप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेन्द्र देवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम छेरकापुर, थाना पलारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags
जिला बलौदा बाजार

