सह संपादक सुखदेव आज़ाद
जिला राजनादगाव
थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) के खालसा पब्लिक स्कूल में कक्षा 7वीं के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुस्तक निकालने में देरी होने पर क्लास टीचर नम्रता साहू और इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह ने छात्र के साथ मारपीट की, जिसमें छात्र के दोनों कानों को गंभीर क्षति पहुंची और उसकी सुनने की शक्ति स्थायी रूप से प्रभावित हो गई।
प्रार्थी सुधाकर सहारे की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 574/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह को 11 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
वहीं, क्लास टीचर नम्रता साहू फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

