इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार थाना मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

 उप संपादक सुखदेव आजाद 

 जांजगीर-चांपा

सोशल मीडिया* पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार करने वाले आरोपी को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


 *विवरण* पीड़िता की इंस्टाग्राम पर वर्ष 2022 में अनिकेत तांडे (20) निवासी सोनादुला, थाना अकलतरा से पहचान हुई थी। इसी दौरान पीड़िता के घर पहुंचा और परिजनों को खुद को एचडीएफसी बैंककर्मी बताकर शादी का प्रस्ताव रखा, और शादी का झांसा देकर उसने पीड़िता के साथ अनाचार किया।


 *पीड़िता की शिकायत* पर थाना मुलमुला में अप.क्र. 116/2026 धारा 64(2)(M), 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की गई।


 *प्रकरण की गंभीरता* को देखते हुए मुलमुला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हीरापुर (रायपुर) से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


 *उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला का सराहनीय योगदा



न रहा

Post a Comment

Previous Post Next Post