बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद की खास रिपोर्ट
बिलासपुर जिले में खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर 4, 5 और 7 अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई।
👉 कार्रवाई के दौरान कुल 22 वाहन और मशीनें जप्त की गईं:🚜 14 ट्रैक्टर-ट्रॉली🚛 05 हाइवा वाहन⛏️ 01 पोकलेन मशीन🚧 01 जेसीबी मशीन
📍 रतखंडी, धुमा-मानिकपुर, लावर, राजपुर-केकती और बुतेना क्षेत्रों में अवैध रेत, मिट्टी और मुरुम का उत्खनन करते हुए ये वाहन पकड़े गए।
🚔 सभी जप्त वाहन पुलिस चौकी बेलगहना और खनिज जांच चौकी लावर में रखे गए हैं।
⚠️ खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
👍 वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहें।
