रामकृष्ण साहू ने बेमेतरा में सेवानिवृत्त अधिकारियों से की मुलाकात, हालचाल जाना और समस्याओं पर किया संवाद

 

सह संपादक सुखदेव आजाद


जिला बेमेतरा 
बेमेतरा पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू ने पुलिस कार्यालय बेमेतरा में जिले के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनका हालचाल जाना और विभिन्न समस्याओं पर संवाद किया। इस दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

बैठक में DIG रामकृष्ण साहू ने सभी से क्रमवार परिचय प्राप्त करते हुए उनके स्वास्थ्य और पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली तथा पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

इस दौरान पेंशन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई और यह जाना गया कि सभी को समय पर पेंशन मिल रही है या नहीं। सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विभिन्न विषयों पर विचार रखे।

DIG ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सभी के योगदान की सराहना की और बैठक में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।



कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी भूषण एक्का, डीएसपी कौशिल्या साहू, डीएसपी शशिकला उइके सहित सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और अन्य पेंशनधारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post