नकबार में स्नेह मिलन कार्यक्रम: विधायक गोमती साय ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

 

पत्थलगांव। विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत नकबार में आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में विधायक गोमती साय शामिल हुईं। कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने पारंपरिक गीत एवं नृत्य के साथ उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए आश्वस्त किया। साथ ही, शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा की गई, ताकि हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

विधायक गोमती साय ने कहा कि ग्रामीणों का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के हर गांव और हर बस्ती के समग्र विकास के लिए वे निरंतर कार्य करती रहेंगी।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, उपसरपंच अरविंद गुप्ता, सरपंच इमिरिसिया टोप्पो, जनपद सदस्य निराला टोप्पो, समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post