💥पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सतर्क, जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध💥

बिलासपुर संभाग
 मई। जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य बनी हुई है तथा नागरिकों को किसी प्रकार की घबराहट में ईंधन खरीदने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर के अनुसार जिले में वर्तमान में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो पांच दिनों से अधिक की आवश्यकता पूरी करने के लिए पर्याप्त है। जिले के कुल 146 पेट्रोल पंपों में से केवल 8 पंपों पर अस्थायी रूप से स्टॉक प्रभावित हुआ था, जहां लगातार आपूर्ति कर स्थिति सामान्य की जा रही है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ऑयल कंपनियों एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर ईंधन आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की और मांग के अनुरूप पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मांग सामान्य होने तक जिले के सभी पेट्रोल पंपों को 24 घंटे संचालित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें। 

शिकायतों के निराकरण के लिए कॉल सेंटर नंबर 07752-224150 भी जारी किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post