शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर बेटे ने मां से की मारपीट, अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा 
जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर मां के साथ मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुराना थाना के पास अकलतरा निवासी मीना बाई बांधेकर ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 10 मई 2026 की सुबह उनका बेटा अमन बांधेकर शराब के नशे में घर पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। मां द्वारा पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी अमन बांधेकर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post