पथलगांव। विकासखंड स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए आज दिनांक 21 मई 2026 को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठक, हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य तथा शैक्षिक समन्वयकों ने अनिवार्य रूप से भाग लिया।बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ठोस रणनीति तैयार की गई। चर्चा के मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे
:पंजी संधारण में एकरूपता: सभी विद्यालयों में रिकॉर्ड और छात्र पंजियों के रखरखाव को समान व व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण में कसावट: संकुल स्तर से स्कूलों के नियमित और कड़े निरीक्षण पर जोर दिया गया ताकि प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे।छात्र संख्या और उपस्थिति: नवीन सत्र में दर्ज संख्या (नामांकन) बढ़ाने, बच्चों की रोजाना शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के अभिभावकों से निरंतर संपर्क साधने की रणनीति बनाई गई।गुणवत्ता में वृद्धि: बच्चों के शैक्षणिक स्तर को ऊपर उठाने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रयास करने को कहा गया।बैठक के अंत में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तभी संभव है जब शिक्षक, अभिभावक और प्रशासन मिलकर काम करेंगे। सभी संस्था प्रमुखों को इन रणनीतियों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
