बिल्हा थाना पुलिस ने हाईवे पर चलती गाड़ियों पर ईंट-पत्थर फेंककर हादसा करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा ईंट-पत्थर भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार यह मामला अपराध क्रमांक 216/2026 से संबंधित है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 110, 103(1), 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
घटना कैसे हुई
प्रार्थी अनवर अली (40 वर्ष), निवासी बलौदाबाजार, ने 20 अप्रैल 2026 को थाना बिल्हा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम झाल मेन रोड पर देर रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चलती गाड़ियों पर ईंट फेंकी गई। इस दौरान वाहन क्रमांक CG07CB0655 ट्रक, उसके पीछे चल रही मेटाडोर तथा बरतोरी के आगे मेन रोड पर जा रही स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चली गईं।
घटना में वाहन चालकों और सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं, वहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
40 से 50 सीसीटीवी फुटेज खंगाले
मामले की गंभीरता को देखते हुए रजनेश सिंह को जानकारी दी गई, जिसके बाद आरोपियों की तलाश के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने बिल्हा क्षेत्र और आसपास लगे करीब 40 से 50 सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया। फुटेज के आधार पर मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों की पहचान की गई।
पूछताछ में कबूला जुर्म
पुलिस ने संदेहियों पंकज कुमार ध्रुव और मोहन निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने घटना वाले दिन वाहनों पर ईंट और पत्थर फेंकने की बात स्वीकार कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों में:
पंकज कुमार ध्रुव (21 वर्ष), निवासी नयापारा वार्ड 16, धमतरी
मोहन निषाद (30 वर्ष), निवासी कोहरौदा, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर
शामिल हैं।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, प्रधान आरक्षक अमर चंद्रा, अनिल बंजारे तथा आरक्षक अर्जुन जांगड़े, संतोष मरकाम और सुमन चंद्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही