बलौदाबाजार जिले के थाना हथबंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिंगनी में घर में घुसकर चाकू से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी एवं आरोपी के बीच पूर्व में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश को लेकर आरोपी महेश बंजारे (22 वर्ष) निवासी ग्राम रिंगनी, थाना हथबंद ने प्रार्थी के घर में घुसकर गाली-गलौज एवं धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही थाना हथबंद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के लगभग 02 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
महेश बंजारे, उम्र 22 वर्ष