बगीचा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 24 घंटे के भीतर आरोपी पुलिस गिरफ्त में

 

दिनांक 04.06.2026 के दिन में लगभग 01 बजे चैकी पण्डरापाठ थाना बगीचा क्षेत्र के एक ग्राम में 02 व्यक्ति एक बाईक में सवार होकर ग्राम की एक नाबालिग बालिका के घर में गये और उसे जबरदस्ती अपने साथ बाईक में बैठाकर निर्जन स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म कर वहां से फरार हो गये। पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 ➡️उक्त गंभीर घटना पर डीआईजी एवं एसएसपी डाॅ. लाल उमेद सिंह ने आरोपियों की पतासाजी एवं धरपकड़ हेतु एसडीओपी बगीचा श्री दिलीप कोसले के नेतृत्व में टीम बनाकर मौके के लिये रवाना किया गया, पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मुख्य आरोपी विपुल यादव एवं उसके सहयोगी नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपियों ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया है। मामले में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया है। आरोपी विपुल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, साथ ही दूसरे नाबालिग आरोपी अपचारी बालक को पूछताछ उपरांत बाल संपे्रषण गृह भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post