ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक पुनर्गठन की बड़ी तैयारी! स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है 3 नए जिलों की घोषणा


रायपुर:
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली बेहद पुख्ता और खास जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के पावन अवसर पर प्रदेश की जनता को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। विकास की रफ्तार को तेज करने और आम जनता को प्रशासनिक सहूलियत देने के लिए 3 नए जिलों की घोषणा किए जाने की पूरी तैयारी है।
इन तीन क्षेत्रों की चमकेगी किस्मत
मिली जानकारी के अनुसार, जिन तीन नए जिलों को आकार देने की रूपरेखा तैयार की गई है, उनमें निम्नलिखित क्षेत्र शामिल हैं:
 पत्थलगांव: लंबे समय से उठ रही मांग पर मुहर लग सकती है, जिससे पत्थलगांव और आसपास के क्षेत्रों का प्रशासनिक ढांचा बदलेगा।
 कटघोरा : कोरबा जिले के इस महत्वपूर्ण और बड़े क्षेत्र को जिला बनाने की तैयारी अंतिम दौर में है।
 सरायपाली या बसना (या दोनों संयुक्त): महासमुंद जिले के इस बेल्ट में सरायपाली या बसना में से किसी एक को जिला केंद्र बनाया जा सकता है, या फिर दोनों को मिलाकर एक नया संयुक्त जिला गठित करने पर भी उच्च स्तरीय विचार चल रहा है।
गणतंत्र दिवस तक जारी हो जाएगी अधिसूचना
सूत्रों का कहना है कि सरकार इस मामले में बिल्कुल भी देरी करने के मूड में नहीं है। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य मंच से इसकी औपचारिक घोषणा किए जाने के बाद, कागजी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया जाएगा। सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो अगले साल 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) तक इन नए जिलों की आधिकारिक अधिसूचना (Notification) भी जारी कर दी जाएगी।

 घोषणा की सुगबुगाहट से जनता में उत्साह
हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर चल रही सुगबुगाहट ने इन क्षेत्रों के लोगों की उम्मीदों को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। नया जिला बनने से इन क्षेत्रों में न केवल सरकारी दफ्तरों की दूरी कम होगी, बल्कि रोजगार, बुनियादी ढांचे (Infrastucture) और विकास कार्यों को एक नई उड़ान मिलेगी।
अब सबकी नजरें आने वाले 15 अगस्त के मुख्य समारोह पर टिकी हैं, जब इस बड़ी सौगात का आधिकारिक ऐलान हो सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post