🚨 जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.780 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी जब्त



जांजगीर-चांपा

नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना बिर्रा पुलिस ने In to-In to विवेचना के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा परिवहन एवं बिक्री के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.780 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹57,800) तथा परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

- कैलाश कुमार आजाद (37 वर्ष), निवासी टूडरी, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।

- पुरुषोत्तम साहू (45 वर्ष), निवासी ठकुरडिया, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।

ऐसे हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में बिर्रा पुलिस को 11 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी से बिक्री के लिए गांजा लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में ग्राम सिलादेही स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर कैलाश कुमार आजाद को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.780 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि गांजा पुरुषोत्तम साहू से लेकर बिक्री के लिए लाया था। इसके बाद पुलिस ने In to-In to विवेचना के तहत पुरुषोत्तम साहू को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने भी अपराध स्वीकार कर लिया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 92/2026 के तहत धारा 20(बी), एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई में योगदान

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, एएसआई तीजराम जांगड़े तथा थाना बिर्रा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही



Post a Comment

Previous Post Next Post