उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

 


शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली, चांपा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से शानदार सफलता प्राप्त की। कक्षा 12वीं की छात्रा कु. गौरी तिवारी ने 84.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।

इसके साथ ही कक्षा 12वीं के 13 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।

विद्यालय के प्राचार्य श्री विनोद शर्मा जी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।

समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्यों ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी छात्र-छात्राएँ इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करें


गे।

Post a Comment

Previous Post Next Post