बनवारी लाल केवंट को मिली पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी


 जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ 

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने संगठन के विस्तार एवं पत्रकार हितों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बनवारी लाल केवंट को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्ति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनोद कुमार वर्मा की अनुशंसा एवं स्वीकृति से की गई है।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि बनवारी लाल केवंट अपने नए दायित्व का पूरी लगन, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उनके नेतृत्व में जिले के पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

समिति के सदस्यों ने कहा कि इस नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा जिले के पत्रकारों के बीच एकता, सहयोग और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति परिवार ने बनवारी लाल केवंट को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना की है। संगठन ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में समिति जिले में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए और अधिक सशक्त एवं सक्रिय भूमिका निभाएगी।




Post a Comment

Previous Post Next Post