के अर्धवार्षिक पूर्ण होने पर किया गया सम्मान।
संकुल केंद्र कपिस्दा विकास खंड बम्हनीडीह में आज दिनांक 11/07/2026
को मुन्ना लाल कुर्रे जी के संकुल स्तरीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया
संकुल प्राचार्य श्री विक्की चंद्रा जी व शैक्षणिक समन्वयक श्री विकेश केशरवानी, ने माँ सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा व श्री फल तोड़कर किया कार्यक्रम प्रारंभ ।
संकुल प्राचार्य के द्वारा स्वागत भाषण में मुन्ना लाल कुर्रे जी के सरल स्वभाव, प्रभावी व्यक्तित्व और कर्तव्य निर्वहन मे निष्ठा की प्रशंसा की ।
संकुल की ओर से आप श्री को साल, श्री फल,डायरी,कलम और सम्मान पत्र भेंट किया गया।
संकुल के समस्त शिक्षकों ने किया सम्मान और प्रशंसा,
आदरणीय कुर्रे जी ने सबको अपना परिवार बताया और सबका धन्यवाद किया,
अपनी पुरानी यादों को बताकर हुए भावुक।
सबने उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और स्वल्पाहार के बाद कार्यक्रम का हुआ समापन।

