जिला जांजगीर चांपा
सावन के पावन माह में शिवभक्ति का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब 35 शिवभक्तों का जत्था सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पदयात्रा तय करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचा। श्रद्धालुओं ने प्रथम सावन के अवसर पर पूरे विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार, समाज और राष्ट्र की खुशहाली की मंगलकामना की।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "जय बाबा बैद्यनाथ" के जयघोष से पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। कठिन रास्तों और लंबी दूरी के बावजूद श्रद्धा और विश्वास ने सभी श्रद्धालुओं को अपने लक्ष्य तक पहुंचाया।
इस पावन यात्रा में मोहनलाल यादव, ओमप्रकाश पटेल, हर्षित यादव, भुवनेश्वर पटेल, चैतू पटेल, वेदांत पटेल, संदीप यादव, जागृति यादव, डलेश्वरी पटेल, विजय पांडे, भोला, गोलू कश्यप, राय सागर, अवध पटेल, रघुनाथ यादव, डोरी यादव, उमेंद्र कश्यप सहित कुल 35 श्रद्धालु शामिल रहे।
Tags
जिला जांजगीर चांपा